फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गाद से सोना उगलने वाले खेत हो रहे बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सोना उगलने वाली बल्ह और सुंदरनगर की जमीन पर गाद ने टेढ़ी नजर गढ़ा दी है। ब्यास सतलुज लिंक परियोजना (बीएसएल) की झील से निकलने वाली गाद खेतों को बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन

इससे जमीन की उत्पादकता कम हो रही है। सुंदरनगर डेवलपमेंट प्रोग्रेसिव फोरम के प्रमुख उमेश गौतम ने कहा है कि गाद ने क्षेत्र को फ्लड जोन बना दिया है। हर साल आने वाली बाढ़ और पानी के अति प्रवाह से फसलें नष्ट हो रही हैं। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई से सितंबर तक झील से नियंत्रित गाद निष्कासन की अनुमति दी है लेकिन विज्ञानी निपटान व्यवस्था के अभाव में निकाली गई गाद वापस जल प्रणाली में प्रवाहित हो जाती है। गाद को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करना कोई समाधान नहीं है।
इस तरह से होगा समाधान
लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और ग्रामीण सड़क परियोजनाएं प्रतिवर्ष लाखों टन गाद का उपयोग कर सकती हैं। सड़कों में मिट्टी के विकल्प के रूप में फिलिंग के तौर पर उपयोग लाया जा सकता है। इसके अलावा बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए गाद का उपयोग हो सकता है। इस गाद को पार्कों, हरित पट्टियों, मनोरंजन स्थलों और वृक्षारोपण अभियानों के निर्माण में सहायक हो सकती है।
विज्ञापन

....
अगर सरकार और बीबीएमबी सहयोग करे तो एक स्टार्ट अप के तौर पर सीमेंट और स्टेबलाइजर्स के साथ मिश्रित गाद से सस्ती, हल्की ईंटें बनाई जा सकती हैं। इससे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सकता है और स्थानीय रोजगार पैदा हो सकता है। इस गाद में आमतौर पर लोहा, मैग्नीशियम, सिलिका, मृदा खनिज और सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो मृदा की उर्वरता को बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें