सुंदरनगर (मंडी)। डैहर स्कूल के खेल मैदान में रविवार को डैहर प्रीमियर क्रिकेट लीग (डीपीएल) सीजन-13 का शुभारंभ पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने किया।
डीपीएल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार भी खेलों को बढ़ावा दे रही है। डीपीएल सीजन-13 में मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। संवाद