फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डेढ़ माह में चकाचक होगी भट्ठा-सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के तहत भट्ठा-सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क का विस्तारीकरण का कार्य डेढ़ माह में पूरा होगा। निर्माणाधीन सड़क का 90 फीसदी कार्य पूरा चुका है। शेष 10 फीसदी कार्य को पूर्ण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 15 नवंबर तक का लक्ष्य तय किया है। कार्य में पानी संभावित 1800 मीटर हिस्से में पेवर ब्लॉक, थर्मोप्लास्टिक पेंट साइन बोर्ड और माइल स्टोन लगाने का कार्य प्रस्तावित है। 26 किलोमीटर सड़क के विस्तारीकरण पर विभाग की ओर से 28.89 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। सड़क का विस्तारीकरण कार्य 13 मार्च 2024 में शुरू हुआ था। पूर्व में विभाग ने बरसात से पहले सड़क के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य तय किया था लेकिन बरसात के चलते कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था। अब मौसम साफ होने के बाद कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। कार्य पूर्ण होने के बाद ज्वालाजी से दियोटसिद्ध की ओर गलोड़ होकर जाने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क का 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य चला हुआ है। संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। -अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें