फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दस से अधिक भवनों को नुकसान, एक गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
सुंदरनगर के चाबा गांव में भूस्खलन के कारण गिरे मलबे व पत्थरों से क्षतिग्रस्त हुई कार संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। जिले में वीरवार देर रात हुई भारी बारिश के कारण करीब दस भवनों और गोशालाओं के अलावा एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

खड्ड में भारी पानी आने से प्राथमिक पाठशाला सोहर स्कूल की सुरक्षा दीवार गिर गई। स्कूल मैदान को भी नुकसान हुआ है। वार्ड सदस्य जगदीश ने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। बारिश के कारण नेरचौक की पंचायत टरोह के उणांद निवासी पद्म सिंह पुत्र जय सिंह का दो मंजिला चार कमरों का स्लेटपोश मकान को नुकसान हुआ है।
जोगिंद्रनगर के सुकाबाग के डमेहड में हरि सिंह के मकान को बारिश से नुकसान हुआ। चल्हारग के लोभी राम की पशुशाला बारिश में गिर गई। नालग पंचायत के बेहना गांव में लेखराम और मुंशी राम की पशुशालाएं ढहीं। पटवारी ने मौके का मुआयना कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

इसके अलावा चांबा में पहाड़ी का मलबा स्विफ्ट डिजायर कार पर गिर गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हुई। वाहन मालिक संजय कुमार ने बताया कि अप्रैल में उन्होंने गाड़ी खरीदी थी। बरोटी-कटेहन संपर्क मार्ग पर कटेहन खड्ड पर निर्मित नए पुल का एक हिस्सा बहने से यातायात पूर्ण रूप से ठप हो गया है। इसके अलावा एक जंजैहली संकरदेहरा मार्ग भी बाधित है। डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सरकाघाट में तीन पशुशालाएं गिरीं
सरकाघाट(मंडी)। उपमंडल के भांबला में हरयाली टांडा और टिक्करी गांव में तीन पशुशालाएं गिर गईं। इससे उनके अंदर रखा घास और इमारती लकड़ी नष्ट हो गई। पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने बताया की हरयाली टांडा गांव के सुरेंद्र कुमार पुत्र राज कुमार और देव दत्त पुत्र कन्हैया लाल की संयुक्त पशुशाला गिरी। वहीं टिक्करी में पशुशाला और स्कूल सुरक्षा दीवार भी भारी बारिश के कारण गिर गई। मिडिल स्कूल बस्सी की सुरक्षा दीवार गिरने से नुकसान हुआ है। भाम्बला के पटवारी सचिन और चमन लाल ने कहा की नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

घर में पानी घुसने से युवक अंदर फंसा, पुलिस ने किया रेस्क्यू
सरकाघाट(मंडी)। भाम्बला पंचायत के सधवाणी गांव में नाला अवरुद्ध होने से पानी का बहाव विचित्र सिंह पुत्र लाला राम के घर की तरफ मुड़ गया। इससे घर के आंगन में बना रसोई घर गिर गया। विचित्र सिंह ने बताया की बह घर में अकेला था। घर में पानी भर जाने से बह कमरे के अंदर ही फंस गया। इसकी हटली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित निकाला। कानूनगो पुष्पेंद्र ने भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें