फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की पिटाई से नाराज अभिभावकों ने पीट डाला शिक्षक

Wed, 11 May 2016 10:23 PM IST
मंडी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के तहत प्राथमिक पाठशाला छनवाहन खाबू में एक शिक्षक ने होम वर्क न करने पर बच्चे की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में घुसकर शिक्षक को पीट डाला। जिससे शिक्षक को मुंह पर चोटें आईं। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार प्राथमिक पाठशाला छनवाहन खाबू के चौथी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने किसी कारण सोमवार को पीट दिया था। छात्र ने इस बारे में अभिभावकों को बताया। बच्चे की पिटाई से आहत अभिभावक मंगलवार को स्कूल में पहुंच गए और शिक्षकों और अभिभावकों में मामले को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों पक्षों में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

अभिभावकों और शिक्षक में हाथापाई के दौरान शिक्षक नीचे गिर गया। जिससे शिक्षक को मुंह पर चोटें आई। पुलिस ने शिक्षक और बच्चे का मेडिकल करवा कर दोनों पक्षों की ओर से क्रास केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी बौद्धराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर केस की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें