फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक बयानबाजी कर रहे धर्मपुर विधायक : रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर ने धर्मपुर से कांग्रेस के विधायक के नेता प्रतिपक्ष पर दिए बयान को तथ्यों से परे बताया है। कहा कि कांग्रेस विधायक को यह समझना चाहिए कि बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

धर्मपुर में जारी बयान में रजत ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक नव निर्वाचित विधायक अपनी सीमाओं से बाहर जाकर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी कर रहे हैं। उनके अपने गृह क्षेत्र की जनता उनकी कार्यप्रणाली से खफा है। विधायक चंद्रशेखर सहानुभूति वाले विधायक हैं।
वह बार-बार हारने का रोना रोकर जनता की सहानुभूति से विधायक बने हैं, न कि अपनी योग्यता से। अगर कांग्रेस विधायक का दावा सही है कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत के लिए सात लाख रुपये दिए हैं तो यह भी स्पष्ट करें कि उसमें से प्रधानमंत्री आवास योजना के 1.50 लाख रुपये क्यों काटे गए। यह जनता को गुमराह करने का प्रयास है। रजत ठाकुर ने कांग्रेस के विधायक को सलाह दी कि पहली बार के विधायक को चाहिए कि अपनी भूमिका समझें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें