सुबह 19,825 और शाम को 9,380 क्यूसिक पानी छोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पंडोह डैम में पानी की आवक बढ़ गई है। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए रविवार सुबह डैम से ब्यास नदी में 19,825 क्यूसिक पानी छोड़ा गया, जबकि शाम के समय 9,380 क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।
प्रशासन और बीबीएमबी ने लोगों, पर्यटकों तथा ब्यास के किनारे रहने वाले लोगों से नदी के समीप जाने से बचने की अपील की है। नदी किनारे काम कर रहे मजदूरों और मछुआरों को भी विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए नदी के किनारे अनावश्यक आवाजाही न करें ।