मंडी। नाचन क्षेत्र के आराध्य देव माहूंनाग तरौर को जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के लिए निमंत्रण पत्र मिल गया है। एसडीएम मंडी ने बड़ादेव कमरुनाग के गूर बोधराज के माध्यम से देवता को निमंत्रण सौंपा है। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं का मुख्य स्थान रहता है।
महाशिवरात्रि उत्सव से पूर्व जिला प्रशासन की ओर से सभी देवताओं को निमंत्रण पत्र देकर बुलाया जाता है। देव माहूंनाग के पुजारी दीनानाथ शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि मेला अध्यक्ष की ओर से निमंत्रण मिल चुका है। देवता 15 फरवरी दोपहर बाद मंडी शहर के पुलघराट पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन राज देवता माधोराय की छड़ी के साथ देवता का स्वागत किया जाएगा। स्वागत के बाद देवता राजदेवता के दर्शन कर भवानी निवास के लिए प्रस्थान करेंगे, वहां पूर्व राजपरिवार को अपना आशीर्वाद देंगे। संवाद