फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नियमों की अवहेलना पर काटा 10 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में निजी गाड़ियों का टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने पर देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को यूनियन के सदस्यों ने मंडी बस स्टैंड से एक एप के माध्यम से चल रही टैक्सी नंबर गाड़ी को पकड़ा। टैक्सी चालक नियमों के विपरीत सवारियां उठा रहा था।
विज्ञापन

इस पर यूनियन सदस्य उसे आरटीओ कार्यालय ले गए, जहां नियमों की अवहेलना होने पर आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने 10 हजार रुपये का चालान किया। देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने एप के माध्यम से निजी गाड़ियां चलाने वाले सभी चालकों को सख्त चेतावनी दी है। टैक्सी ऑपरेटर प्रवीण शर्मा ने लोगों से भी आग्रह किया कि वे इस तरह की एप से गाड़ियां बुक न करें। उधर, आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद नियमानुसार 10 हजार रुपये का चालान काटा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें