सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलेली में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य जोगिंद्र ठाकुर ने विद्यालय की शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्यातिथि सोहन लाल ठाकुर ने मेधावियों को सम्मानित किया।
दसवीं कक्षा में 21 विद्यार्थियों में से 11 ने बोर्ड मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। जमा दो कक्षा में 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8 विद्यार्थी बोर्ड मेरिट में आए। संवाद