मंडी। जिला मंडी में नशा निवारण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिले की अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में सोमवार को बैठकों का आयोजन कर नशा निवारण पर रणनीति तैयार की गई।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर सोमवार को मंडी जिले की 24 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं।
इनमें गोपालपुर, सराज, चौंतड़ा, सदर, बल्ह, सुंदरनगर, द्रंग और बालीचौकी विकास खंड की पंचायतें शामिल हैं। इन बैठकों में युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखने का संकल्प लिया गया। विशेष तौर पर शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे कुछ बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। संंवाद