करसोग में एक ढाबे का निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीरवार को करसोग बाजार का निरीक्षण किया। विभाग की टीम के बाजार में पहुंचने की सूचना से कई हलवाइयों ने काउंटर से मिठाइयां गायब कर दीं। विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाली करीब 40 दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
दूध, दही, पानी की बोतल, नमकीन, बिस्कुट सहित मिठाइयों के 14 सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भिजवाया।
वीरवार सुबह 10:0 बजे के करीब सैंपल भरे जाने की कार्रवाई शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही। कुछ दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। कुछ दुकानों में खाद्य पदार्थों को खुले में रखा गया था। ऐसे सभी दुकानदारों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
एसडीएम सन्नी शर्मा का कहना है कि करसोग बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम निरीक्षण पर पहुंची थी। किराना और हलवाइयों की दुकानों से सैंपल भरे गए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद