फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक स्रोतों का सर्वे पूरा, अब शीघ्र जारी होगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के अधीन 114 प्राकृतिक जलस्रोत जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएंगे। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद नगर निगम की ओर से इसी सप्ताह जलशक्ति विभाग को बजट जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए 3 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

बजट मिलते ही जलशक्ति विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करेगा और जलस्रोतों को संवारने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के 15 वार्डों में 114 के करीब जलस्रोत हैं। जलस्रोतों का पुनरुद्धार होने से शहरवासियों को साफ और स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा।
नगर निगम क्षेत्र में कुछ ऐसे प्राकृतिक स्रोत भी हैं जिनका अस्तित्व ही खत्म हो चुका है। ऐसे जलस्रोतों को नया जीवन मिलेगा। एसडीओ नगर निगम मंडी एचसी जसवाल ने बताया कि नगर निगम मंडी की ओर से जलशक्ति विभाग को निगम एरिया में प्राकृतिक जलस्रोतों को संवारने के लिए एक दो दिन में बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडी विवेक हाजरी ने कहा कि बजट के बाद बावड़ियों को संवारने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बावड़ियों केइर्दगिर्द बैठक का स्थान भी तैयार कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें