फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराशर में फंसे 50 सैलानी किए रेस्क्यू

विज्ञापन
पराशर से रेस्क्यू किए गए सैलानी।
विज्ञापन
मंडी। बर्फबारी के कारण पर्यटन स्थल पराशर में फंसे करीब 50 सैलानियों को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस को एक आर्मी जवान ने सूचना दी कि वह पराशर में रुका हुआ है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के चलते वह फंस गया है। कमांद चौकी की एक टीम उसे निकालने के लिए पराशर पहुंची। पुलिस ने देखा कि अन्य वाहन भी फंसे हैं।
मौजूद पर्यटकों से पूछा तो कहा कि और भी लोग यहां फंस गए हैं। दोपहर बाद बर्फबारी तेज हो गई। इस पर पुलिस के कई जवान मौके पर पहुंचे और सैलानियों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया। जेसीबी और मजदूरों भी सैलानियों को निकालने के लिए पहुंचे।
करीब पचास सैलानियों को वाहनों के साथ कटौला तक सुरक्षित पहुंचा दिया। सैलानियों में ऊना, हमीरपुर और कई अन्य राज्यों के थे। रेस्क्यू के प्रभारी डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी थे। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सैलानियों को रेस्क्यू कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें