फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर के सुलेमान बने शतरंज के चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के प्रसिद्ध व्यवसायी सुलेमान अंसारी ने नेशनल मास्टर गेम्स की शतरंज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
धर्मशाला में आयोजित नेशनल मास्टर गेम्स की शतरंज प्रतियोगिता में 60 साल से अधिक आयु वर्ग में सुलेमान अंसारी ने पदक जीता है। सुंदरनगर के भोजपुर बाजार से संबंध रखने वाले सुलेमान अंसारी ने 1991 में बंगलूरू, 1993 में कालीकट और 1994 में पूना में आयोजित की गई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलेमान ने शतरंज में महारत अपने दिवंगत पिता शेर मोहम्मद से सीखी है। शेर मोहम्मद अपने दौर के शतरंज खेल के दिग्गज रहे हैं। सुंदरनगर में व्यापारी वर्ग, परिजन और शतरंज के खिलाड़ियों ने उनका यहां पहुंचने पर स्वागत किया। संयुक्त व्यापार संगठन के सुरेश कौशल, बब्बू पंसारी और अन्य व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें