फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ में बिका सुंदरनगर मेला स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला सुंदरनगर में लगने वाली दुकानों, डोम और झूला स्थल से प्रशासन को 1.11 करोड़ की आमदनी हुई है। यह आमदनी दो वर्ष पहले आयोजित हुए मेला से करीब 6 लाख रुपये अधिक है।
विज्ञापन

मेला मैदान से हुई रिकॉर्ड आमदनी के बाद प्रशासन ने मेला को धूमधाम से मनाने की कवायद तेज कर दी है। राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला सुंदरनगर के चेयरमैन एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राकेश जंवाल शनिवार 12 मार्च को एमएलएसएम कॉलेज के खेल मैदान में शुरू होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता से करेंगे। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि मेले के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान के सामने सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान अनिवार्य रूप से रखना होगा। इसके लिए एनएसएस, एनसीसी और नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों की टीमें भी लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने के लिए जागरूक करेंगी और उल्लंघन करने वालों पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सफाई सहयोगी दिन में दो या तीन दफा दुकानों से कूड़ा एकत्रित करेंगे।
मेला स्थल को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मेले में छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें दो सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी गायक, दो सांस्कृतिक संध्याएं हिमाचली कलाकारों के लिए होंगी। एक सांस्कृतिक संध्या विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए होगी। फैशन शो हिमाचली परिधान पर आधारित होगी। मेले में बाहर से आने वाले पशुओं की संख्या की चेकिंग के लिए सलापड़ में चौकी स्थापित की जाएगी। बैठक में सीडीपीओ शिव सिंह वर्मा, तहसीलदार निहरी रवीश चंदेल और मुनिंदर सिंह, ऋचा गुलेरिया व प्रीति भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें