फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी: एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के दूसरे चरण में सारी सीटें फुल

Fri, 11 Mar 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड के दाखिलों के बाद सरकारी कॉलेजों में जितनी भी एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें थीं, वह भर चुकी हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस और बीडीएस की दूसरी काउंसलिंग में सरकारी कोटे की सभी सीटें भर गई हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया को 11 मार्च को पूरा कर लिया है। निजी कॉलेज में अभी भी एमबीबीएस की 40 और बीडीएस की 70 सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। अब इन सीटों को भरने के लिए अंतिम राउंड 19 मार्च के बाद करवाया जाएगा।

विज्ञापन


मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि दूसरे राउंड के दाखिलों के बाद सरकारी कॉलेजों में जितनी भी एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें थीं, वह भर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि मार्केंडेश्वर मेडिकल कॉलेज सोलन में एमबीबीएस की 40 सीटें और बीडीएस की 70 सीटें रिक्त रह गई हैं, जिनको भरने के लिए 19 मार्च के बाद विवि की ओर से फिर से काउंसलिंग करवाई जाएगी।

पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया में एमबीबीएस और बीडीएस की कुल 1000 सीटों में से 650 सीटों पर ही दाखिले हुए थे। अब दूसरे राउंड में 240 सीटों पर दाखिले हुए हैं। जबकि अभी 110 सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें