सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में भरजवानू निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार शाम को घर पर पंखे से फंदा लगा अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जुगाहन के भरजवानू निवासी बुद्धि सिंह पुत्र हिरदू राम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकते हुए पाया तो तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया। यहां जांच के उपरांत उसे मृत करार दे दिया गया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद