फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाटी और गिद्धा डाल कर विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के तरौर स्कूल के समारोह में सास्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत संस्थान - फोटो : तहसील में किसान नेताओं संग धरना देते ऑटो चालक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरौर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान लीला देवी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के साथ पहाड़ी नाटी, गिद्धा, राजस्थानी नृत्य और एकल नृत्य प्रस्तुतियां पेश कर खूब धमाल मचाया। स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर मुख्य अतिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने समारोह आयोजन को लेकर स्कूल प्रबंधन को बधाई दी और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस अवसर उन्होंने वर्ष भर स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृतिचिह्न वितरति कर पुरस्कृत किया। इनमें बोधराज, देवेश, सचिन, उदय कुमार, महक, कृतिका, मितुल, भूमिका, दीप्ति, नितिका, प्रार्थना, अंतरा सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें