फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्लोबल पब्लिक स्कूल में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। गुरुकुल ग्लोबल पब्लिक स्कूल ढांगू रत्ती में शुक्रवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें स्कूल के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य सुशील कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, समूह गान और भंगड़ा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने स्कूल गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं शुरू की जाएंगी। साथ ही नौवीं और दसवीं कक्षाओं की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें अवन्या, दीक्षा, ह्त्विक, आयुष्मान, वरुण, शिवांगी, मीताली, पूजा, शांति सहित अन्य मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें