फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन वर्कर यूनियन की मांगों को लेकर की हड़ताल

विज्ञापन
मंडी में मांगों और समस्याओं को लेकर प्रदेशन करते मजदूर और सीटू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। दिन : बुधवार। समय : सुबह आठ बजे। स्थान : वार्ड नेला। केएमसी कंपनी कार्यालय के बाहर मजदूरों ने काम छोड़कर नारेबाजी शुरू कर दी। मजदूूरों नेताओं ने मजदूरों को मांगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

दस बजे मजदूरों की रैली शहर की तरफ नारेबाजी करते हुए रवाना हुई। करीब 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और साढ़े बजे ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन से मांग की कि कंपनी केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी दे।
मजदूरों को नियुक्ति पत्र दे, हाजिरी कॉर्ड और वेतन स्लिप जारी करे। सुरक्षा उपकरण जारी करे, ठहरने की उचित व्यवस्था हो। कार्यस्थल पर पीने के पानी की उचित व्यवस्था हो, साइट पर एंबुलेंस और डॉक्टर की सुविधा हो, राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत हो, छात्रवृत्ति, विवाह, चिकित्सा इत्यादि की सहायता राशि दी जाए। इस दौरान राज्य महासचिव प्रेम गौतम, जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह, गोपेन्द्र शर्मा, वर्मा, सुरेश सरवाल और फोरलेन यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह और सचिव संतोष कुमार ने चेतावनी दी कि जब तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं होती यूनियन हड़ताल जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें