फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर से नकदी और गहने चोरी, सहेली पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर के मोती बाजार में एक घर से गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। मोती बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान करने वाली महिला ने चोरी का आरोप रामनगर क्षेत्र की अपनी सहेली पर लगाया है।
विज्ञापन


महिला गुरप्रीत ने सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करवा दिया है। मोती बाजार की महिला गुरप्रीत ने बताया कि वह 21 दिसंबर को बच्चों और पति के साथ अपने मायके दिल्ली गई थी।

पति 28 दिसंबर को मंडी लौट आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 13 जनवरी को बच्चों के साथ लोहड़ी पर्व पर मंडी मोती बाजार अपने घर पहुंची। अलमारी में पैसे रखने गई तो देखा कि वहां रखे 45 हजार रुपये गायब थे। करीब नाै लाख रुपये के गहने भी चोरी हुए हैं। महिला ने चोरी का शक रामनगर क्षेत्र की सहेली पर जताया है।
विज्ञापन


महिला का कहना था कि दोनों पहले किटी चलाती थीं। ऐसे में सहेली का उसके घर में आना जाना लगा रहता था। महिला के आरोप पर सिटी थाना पुलिस ने मौके पर जाकर सहेली से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन


सहेली ने चोरी की घटना से इन्कार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें