बग्गी (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के नलसर स्थित एक फैशन प्वाइंट में शातिरों ने नकदी सहित कॉस्मेटिक और रेडीमेड का सामान चुरा लिया। नलसर में अर्णव फैशन प्वाइंट के नाम से कॉस्मेटिक और रेडीमेड की दुकान करने वाले विक्रांत ठाकुर ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचा तब शटर के ताले टूटे पाए गए।
अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। शातिरों ने करीब 6000 रुपये नकद, 30 से 35 हजार रुपये के नोटों के हार सहित कॉस्मेटिक और रेडीमेड का लगभग एक लाख का सामान चोरी किया है।
विक्रांत ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस टीम ने शातिरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल है। बल्ह पुलिस थाना प्रभारी कर्ण सिंह का कहा कि शातिरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। संवाद