फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, दो सड़कें बंद

विज्ञापन
जंजैहली के भुलाह में मंगलवार को हुई बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नए साल के पहले ही सप्ताह में शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार की पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जंजैहली-शिकारी देवी, चैलचौक-कमरुनाग सड़कें बंद हो गई हैं। बर्फबारी और बारिश के चलते पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है।
विज्ञापन

बागवानों और किसानों ने राहत की सांस ली है। लोग भी घरों में दुबक गए हैं। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अनुसार नाचन और सराज में जंजैहली-शिकारी देवी और चैलचौक-कमरुनाग सड़कें बर्फबारी से अवरुद्ध हो गई हैं। बिजली-पानी की लोगों को अभी तक सुविधा जारी है।
शिकारी देवी से लेकर पिकनिक स्थल भुलाह तक बर्फ गिर रही है। देरशाम तक जंजैहली, थुनाग, बगस्याड, चेत, लांब, भाटकीधार, बागाचनोगी समेत समूची सराजघाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि भुलाह तक बर्फबारी हुई है। अभी तक सड़क, बिजली और अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से चल रही है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश खालसा ने बताया कि सड़कों पर यातायात सुचारु चल रहा है। दो सड़कें अवरुद्ध हुई है। किसी भी पर्यटक के फंसने की कोई सूचना नहीं है।
...
बागबानों और किसान खुश
किसानों और बागवानों में बारिश, बर्फबारी होने से खुशी है। बर्फबारी से सेब बगीचों में चिलिंग आवर्स पूरे होंगे। बारिश गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए भी संजीवनी है। कृषि विषय वाद विशेषज्ञ मुंशी राम ने बताया कि फसलों के लिए बारिश सौगात से कम नहीं है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा है कि बर्फबारी सेब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें