फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्मार्ट बांध मॉडल 10 किमी पहले देगा बाढ़ की चेतावनी

विज्ञापन
सीबीएसई स्कूल मंडी में ऋषभ ठाकुर और शिवांक कश्यप का स्वागत करते ​शिक्षक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
मंडी के छात्रों का नवाचार, मई में जकार्ता में अंतरराष्ट्रीय मंच पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सीबीएसई राजकीय पाठशाला मंडी की दो छात्रों रिशभ ठाकुर और शिवांक कश्यप ने स्मार्ट बांध और मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है, जो नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर 10 किलोमीटर पहले ही चेतावनी देने में सक्षम है। इस मॉडल का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए हुआ है और इसे मई के प्रथम सप्ताह में जकार्ता में प्रदर्शित किया जाएगा।
यह मॉडल विशेष रूप से बादल फटने की घटनाओं के दौरान अचानक बढ़ने वाले जलस्तर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सिस्टम में लगे सेंसर जलस्तर बढ़ने का संकेत मिलते ही स्वतः बांध के गेट खोल देते हैं, जिससे दबाव कम होता है और बांध टूटने का खतरा घटता है। पहाड़ी क्षेत्रों में संकरी नदियों और बढ़ती बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए यह तकनीक काफी उपयोगी मानी जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल के निर्माण में आर्डयूनो यूनो, पीआईआर सेंसर, रेन डिटेक्टिंग सेंसर और अल्ट्रासोनिक सेंसर का उपयोग किया गया है। कोडिंग के लिए क्वर्की और पिक्टो ब्लॉक्स प्लेटफॉर्म का सहारा लिया गया है। यह सिस्टम जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी करता है और बांध के गेट स्वतः संचालित हो जाते हैं, जिससे संभावित आपदा को टाला जा सकता है।
विज्ञापन

इस मॉडल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में 12 जिलों के 36 मॉडलों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर पर बंगलूरू में आयोजित प्रतियोगिता में इसे ‘बेस्ट इनोवेटर’ पुरस्कार मिला। अब यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपयोगिता प्रदर्शित करेगा। उधर, स्कूल प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने इसे जिला और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया। छात्रों के स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें