फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सिया हत्याकांड: सजा की तारीख टली तो फफक पड़ी मां, बोली- उम्रकैद नहीं, फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं

Sat, 14 Nov 2026 10:08 AM IST
Ankesh Dogra पुष्पराज, नैण (मंडी)।

सार

मंडी जिले के चर्चित सिया हत्याकांड में दोषी करार दिए गए विकास पटियाल की सजा पर 13 नवंबर को फैसला नहीं हो सका। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की है। फैसले का इंतजार कर रही सिया की मां फफक पड़ीं और परिवार ने उम्रकैद के बजाय फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
मंडी सिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले को झकझोर देने वाले सिया हत्याकांड में पीड़ित परिवार को एक बार फिर न्याय के लिए इंतजार करना पड़ेगा। मामले में दोषी करार दिए गए विकास पटियाल की सजा पर 13 नवंबर को फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाकर 27 नवंबर तय कर दी है।

विज्ञापन


Trending Videos

सजा के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहा परिवार तारीख आगे बढ़ने की सूचना मिलते ही भावुक हो गया। पिछले सात महीनों से इंसाफ की आस लगाए बैठी सिया की मां रक्षा देवी अपनी बेटी को याद कर फफक पड़ीं। परिवार का कहना है कि जब आरोपी को दोषी करार दिया जा चुका है तो सजा सुनाने में इतनी देरी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि 6 नवंबर को अदालत ने विकास पटियाल को सिया हत्याकांड में दोषी करार दिया था। इसके बाद परिवार को उम्मीद थी कि 13 नवंबर को सजा का ऐलान हो जाएगा। अब परिजनों को 27 नवंबर तक इंतजार करना होगा।

मां बोलीं- बेटी के हत्यारे को फांसी होनी चाहिए
सिया की मां रक्षा देवी ने भावुक होते हुए कहा कि उनकी फूल जैसी बेटी की हत्या करने वाले दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि दोषी को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई भी किसी दूसरी बेटी के साथ ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे। परिवार का कहना है कि उन्हें उम्रकैद नहीं, बल्कि फांसी की सजा से ही न्याय मिलेगा।
 

फैसले की जानकारी के लिए फोन पर टिकी थीं निगाहें
सिया की चाची कुशुम लता ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह से ही फोन देख रहे थे, ताकि अदालत के फैसले की जानकारी मिल सके। उन्हें उम्मीद थी कि 13 नवंबर को सजा का ऐलान हो जाएगा, लेकिन तारीख आगे बढ़ने से उन्हें काफी निराशा हुई। उन्होंने कहा कि जब दोषी करार दिया जा चुका है तो सजा सुनाने में इतना समय क्यों लग रहा है।
 

दादी बोलीं- दोषी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए
सिया की दादी रंजना देवी ने भी दोषी को फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोषी को अपनी आंखों से यहां घूमते-फिरते देखा है। परिवार का दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पोती के हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
 

डर के साये में जी रहा परिवार, बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी मुश्किल
सिया के परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी मुश्किल हो गया है। परिवार को अब 27 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई से उम्मीद है। परिजन चाहते हैं कि अदालत जल्द सजा सुनाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन

दोषी के पिता बोले- फैसला सुनने की हिम्मत नहीं
सिया हत्याकांड में 13 नवंबर को प्रस्तावित सजा के फैसले ने शुक्रवार को दो परिवारों को गहरे भावनात्मक दौर से गुजार दिया। एक ओर दोषी विकास पटियाल को सजा नहीं सुनाए जाने और अगली तारीख 27 नवंबर तय होने से सिया की मां रक्षा देवी अपने आंसू नहीं रोक पाईं और सिसकने लगीं। वहीं, दोषी विकास के पिता कंवर सिंह पटियाल भी बेटे को सजा सुनाए जाने की आशंका से फोन पर ही फूट-फूटकर रो पड़े।दूरभाष पर जब दोषी के पिता कंवर सिंह से अदालत में फैसला सुनने के लिए आने के बारे में पूछा गया तो उनका गला भर आया। उन्होंने भावुक होकर कहा, मुझमें अदालत का फैसला सुनने की हिम्मत नहीं है। मैं क्या करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा।

वहीं, पिछले सात महीनों से इंसाफ की आस लगाए बैठे सिया के परिजन शुक्रवार सुबह से ही फैसले का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सुनवाई की तारीख आगे बढ़ने की सूचना मिलते ही सिया की मां रक्षा देवी भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। शुक्रवार को सरकाघाट संयुक्त कार्यालय परिसर में सुनवाई के दौरान पूरे शहर में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरुआती एक-दो पेशियों के दौरान पुलिस की गाड़ी परिसर के बाहर खड़ी की जाती थी, लेकिन लोगों द्वारा लगातार वीडियो बनाए जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी परिसर के अंदर खड़ी करना शुरू कर दिया। इसके बाद दोषी को बिना किसी शोर-शराबे के सीधे न्यायालय में पेश किया जाने लगा। शुक्रवार सुबह से ही स्थानीय लोग चाय की दुकानों और टपरियों पर खड़े होकर दोषी के न्यायालय पहुंचने और फैसले का इंतजार कर रहे थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें