मामले के अनुसार महिला की शादी 8 दिसंबर 2019 को मंडी जिले के एक व्यक्ति से हुई थी। पत्नी ने अदालत में आरोप लगाया था कि शादी के करीब तीन महीने बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। इसके चलते अगस्त 2020 में उसे मायके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद महिला ने अदालत में याचिका दायर कर पति से 50 हजार रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की। महिला ने पति की मासिक आय दो लाख रुपये से अधिक बताई थी।