फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने छात्र संघ के चुनाव को बहाल करने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अतिथि शिक्षक भर्ती के फैसले का विरोध करते हुए सरकार से इस फैसले को वापस लेने का भी आग्रह किया है। इकाई के अध्यक्ष अक्षय ठाकुर की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्या के माध्यम से मुख्यमंत्री सुक्खू को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से सदस्यों ने छात्र संघ चुनाव बहाल करने, शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र अति शीघ्र करने, नई शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने, कृषि विवि पालमपुर व हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी बंद करने, राज्य विश्वविद्यालय में शोधार्थी को छात्रवृत्ति प्रदान करने, प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने आदि की भी मांग की है। परिषद ने प्रदेश सरकार को सचेत किया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें