फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में सिद्धार्थ ठाकुर रहे पांचवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के पहलवान सिद्धार्थ ठाकुर ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के 100 किलोग्राम भार वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। 4 से 9 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन किया।सिद्धार्थ ने प्रतियोगिता की तैयारी कोच वीरेंद्र सिंह धौलटा के मार्गदर्शन में की। धौलटा हिमाचल प्रदेश एमेच्योर कुराश संघ के महासचिव होने के साथ प्रदेश के पहले प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय कुराश कोच एवं रेफरी भी हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता रूप सिंह, माता मधुलिका और कोच वीरेंद्र सिंह धौलटा को दिया। इस उपलब्धि पर जिला परिषद सदस्य मोहित ठाकुर ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें