फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्यास आरती के साथ शिव तांडव का होगा आयोजन

विज्ञापन
मंडी के इंदिरा मार्केट में अंतरराष्ट्रीय महा​शिरात्रि महोत्सव अवसर परशास्त्रीय संगीत, नृत्य एव
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि की संध्या पर भव्य ब्यास आरती की जाएगी। यह आरती पंचवक्त्र मंदिर के पास ब्यास नदी के तट पर आयोजित की जाएगी। ब्यास आरती के दौरान शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी जाएगी और एक लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा जिसके माध्यम से भगवान शिव की महिमा के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

बीते वर्ष प्रशासन ने काशी में गंगा की तर्ज पर मंडी में ब्यास आरती का आयोजन किया था। इस आयोजन को खूब सराहा गया था। इस वर्ष 15 फरवरी को महाशिवरात्रि की संध्या पर ब्यास आरती की जाएगी। ब्यास आरती के लिए काशी से पंडित आएंगे। ये वही पंडित होंगे जो काशी में गंगा आरती करते हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि ब्यास आरती को और भव्य तरीके से किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ब्यास आरती में बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें