फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में शिया, रोहित रहे अव्वल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में आयोजित जिला स्तरीय इनामी दौड़ प्रतियोगिता के विजेता धावक आयोजकों के साथ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी की ओर से रविवार को जोगिंद्रनगर में जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में पांच हजार मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर की शिया और लड़कों में सुंदरनगर के रोहित प्रथम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंडी, धर्मपुर, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर से करीब दो सौ धावकों ने भाग लिया। खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में 13 से 15 साल तक की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने तीन हजार मीटर तथा 16 से 19 साल आयु वर्ग के लड़के-लड़कियों ने पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
अंडर-15 लड़कों में ऋषभ प्रथम, आकाश द्वितीय और रमन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में ममता, कशिश और मन्नत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 आयु वर्ग लड़कों में रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। राहुल दूसरे तथा चमन लाल को तीसरा स्थान मिला। अंडर -19 आयु वर्ग लड़कियों में शिया प्रथम, मानसी द्वितीय तथा आस्था तृतीय रहीं।
विज्ञापन

विजेताओं को नकद इनाम भी दिया गया। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले धावकों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर स्पोर्ट्स एथलेटिक्स सेंटर जोगिंद्रनगर के प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें