फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवालसर छेश्चू मेले के दूसरे दिन छम नृत्य की धूम

Tue, 07 Mar 2017 10:28 PM IST
मंडी
विज्ञापन
रिवालसर में छेश्चू मेले के दौरान छम नृत्य प्रस्तुत करते बौद्व अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। धर्मनगरी त्रिवेणी रिवालसर में छेश्चू मेले के दूसरे दिन छम नृत्य की धूम रही। मंगलवार सुबह ही गुरु पदमसंभव निड:मापा मठ के प्रांगण में बौद्ध श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। छेश्चू मेले के लिए विशेष तौर पर आए भूटान के धर्मगुरु तेंजिन हिशे दोरजे ने अपने परिजनों संग सुप्रसिद्ध गुरु पदमसंभव बौद्ध मठ निड:मापा के प्रांगण में छम नृत्य का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


उधर, डिग्गूंग बौद्ध मठ रिवालसर में देहरादून से आए डिग्गूंग रिंपोछे ने बौद्ध श्रद्धालुओं को लोक कल्याण के लिए अभिषेक किया। इसके बाद कई बौद्ध श्रद्धालुओं ने रिवालसर झील की परिक्रमा की। इसके अलावा कई बौद्ध श्रद्धालु रिवालसर से आठ किलोमीटर दूर सरकीधार में गुरु पदमसंभव गोंपा की पूजा-अर्चना कर झील की परिक्रमा में जुटे रहे। वहीं, गुरु पदमसंभव बौद्ध मठ के प्रांगण में पुराने झंडों को उतारकर नए झंडे (दारचो) चढ़ाकर बौद्ध श्रद्धालु पुण्य कमाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें