फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शबनम शर्मा बनीं नर्सिंग ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के गांव गैहरी भादरपुर की बेटी शबनम शर्मा का चयन नर्सिंग ऑफिसर पद पर हुआ है। शबनम शर्मा, जगदेव शर्मा की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पौंटा स्थित कैंब्रिज नेशनल स्कूल से प्राप्त की तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पौंटा से 12वीं की शिक्षा पूरी की। छात्र जीवन से ही वे मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर शबनम ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

शबनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें