फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कब्जाधारकों के अड़ियल रवैये से रुका कलखर-मंडी सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की निशानदेही के बाद भी नहीं छोड़े जा रहे कब्जे
विज्ञापन

रिवालसर बाजार में अधूरी छोड़ी कलखर-मंडी सड़क, लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। क्षेत्र में निर्माणाधीन कलखर-मंडी सड़क का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है, लेकिन ठेकेदार की ओर से रिवालसर बाजार में सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप पूरा नहीं किया गया है। सड़क को आधा-अधूरा छोड़े जाने से क्षेत्रवासियों में परियोजना अधिकारियों और लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी है।
स्थानीय निवासी ज्ञान चंद, मनोहर लाल, नरेश कुमार, पवन कुमार, राज कुमार और लाल सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि एमडीआर योजना के तहत बन रही इस सड़क के लिए लोगों को उनकी निजी भूमि के बदले मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा निशानदेही करवाकर अवैध कब्जों को चिह्नित कर उन्हें हटाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद कब्जाधारियों ने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अवैध कब्जों के कारण ठेकेदार को मुख्य बस अड्डे से नागरिक अस्पताल रिवालसर तक सड़क और नालियों का निर्माण पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने के संबंध में लोक निर्माण विभाग से कई बार पत्राचार किया गया है, लेकिन अभी तक कब्जे नहीं हटाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अवसंरचना विकास निगम (एचपीआरआईडीसी) के अधिशासी अभियंता महेश राणा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की निशानदेही करवाई जा चुकी है। जल्द ही जमीन खाली करवाकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवी राम चौहान ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य एचपीआरआईडीसी करवा रहा है और निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभाग पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें