फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुरंग का सामान चुराने के आरोप में सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मनाली-किरतपुर फोरलेन की मंडी सदर में निर्माणाधीन सुरंग से लोहे की राड, चेंबर कवर और रेलिंग आदि चोरी होने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस ने चोरी में प्रयोग किए गए दो वाहनों को भी जब्त किया है। आरोपी नगर निगम मंडी के वार्ड पड्डल के भ्यूली के हैं। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ मुल्ला (24), राहुल (23), रिंकु (23), सोम (28), गोबिंदा (32), कालिया (46) और रोहन (20) के रूप में हुई है।
चोरी की घटना के बाद आरोपी कई दिनों से पुलिस के रडार पर थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शहर में पिछले कुछ समय से वार्डों में भी चैंबर चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब कई अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कड़ी पूछताछ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें