लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शनिवार को विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाने को लेकर राजनीति विज्ञान विभाग ने प्रतियोगिता करवाई।
इसमें 35 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता क्लब संयोजक डाॅ. प्रीति की देखरेख में हुई। पोस्टर मेकिंग में बबीता और स्वाति प्रथम, दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में पल्लवी और अंशिका प्रथम तथा श्रेया दूसरे स्थान पर रही। काॅलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि लोकतंत्रात्मक देश में सभी को मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। संवाद