फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समितियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत खंड स्तर पर श्रेष्ठ पाठशाला प्रबंधन समितियों का चयन किया गया। इसमें समूह स्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली एवं साईगलू, उच्च पाठशाला भरगांव एवं तांदी, माध्यमिक पाठशाला सदोह एवं सलेतर शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशालाओं में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कड़कोह, कोटली, बरयारा, बीर, साईगलू, सेहली, कोट तुंगल, कोट सदयाना, कठलग, गमधौल, तांद जनेड़ और सैण को चुना गया। खंडस्तर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली, राजकीय उच्च पाठशाला भरगांव, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सदोह और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बीर तुंगल जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साईगलू, राजकीय उच्च पाठशाला तांदी, माध्यमिक पाठशाला सलेतर और केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोटली, माध्यमिक पाठशाला कड़कोह, उच्च पाठशाला खलाणू, जनेड़ और प्राथमिक पाठशाला सैण को चुना गया है।
श्रेष्ठ पाठशाला प्रबंधन समितियों का चयन करने के लिए समिति में खंड परियोजना अधिकारी आशुतोष भारद्वाज, प्रधानाचार्य केसर सिंह ठाकुर, प्रवक्ता किशोरी लाल ठाकुर और दीप शिखा, केंद्रीय मुख्य शिक्षक अमर सिंह ठाकुर, महेंद्र जमवाल, चंद्रावती, कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक सुरेश के अलावा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर और खंड स्रोत समन्वयक संजीव ठाकुर ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

खंड स्रोत समन्वयक संजीव ठाकुर ने बताया कि प्रबंधन समितियों को जनवरी के तीसरे सप्ताह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साईगलू में खंड स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें