फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति और खेमराज रहे स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Sat, 19 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग वैली हाई स्कूल का वार्षिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में समाजसेवी हिमाचल गौरव से सम्मानित मान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


वहीं, स्कूल के चेयरमैन अमर सिंह गुलेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब प्रगति गुप्ता और खेमराज गुप्ता को दिया गया।

इससे पूर्व स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटियां, डांस, भंगड़ा प्रस्तुत करके अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


सम्मान पाने वाले छात्रों में तारा चंद, हिमेंद्र गुप्ता, गुलजारी लाल, प्रदीप कुमार, राम सिंह, किशोर शर्मा, लाल सिंह, तारा चंद, सोमकृष्ण, संजीव कुमार, नीरज गुप्ता, संदीप कुमार, राजेंद्र गुप्ता, जय प्रकाश, लुदरमणी, महेंद्र ठाकुर, राम सिंह, जय प्रकाश, राजेंद्र, खेम सिंह, निहाल चंद, नंद लाल, चमन लाल, राम सिंह, किशोर शर्मा, मंगत राम, नेगी, श्रेया शर्मा, वंदना ठाकुर और अमिषा को सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें