डीएवी स्कूल सुंदरनगर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश समां बांध दिया। इस मौके पर डीएवी स्कूल नेरचौक की प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता, एंजल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सरु कौशल, विश्व भारती मॉडल स्कूल कैनड के प्रधानाचार्य केसी ठाकुर, स्प्रिंगफिल्ड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, एसवीएम के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
अतिथियों को डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में दिव्यांशी, अर्थव शर्मा, अक्षित शर्मा, मानवी, नितिका, अपूर्वा, आयुष ठाकुर, आश्वी, भूमिका, अर्थव कुमार, आस्था स्नोरिया, स्वास्तिक शर्मा, अभय ठाकुर, आर्यन, आकांक्षा, दीपाली, मयंक, विश्वनाथ, वैष्णवी चुग, इश्किा गुप्ता, छवि शर्मा, मेघना, लवन्या, वंशिका, अंकुश, आयुषी, सूर्यांश, ओशो सैनी, तरुण, तुषार, खुशी वालिया, अरमान सैनी, दीक्षा और स्नेहा ठाकुर शामिल थी। इधर, इस मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम को सभी ने सराहा।
डीएवी स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बताया कि तीन दिवसीय इस वार्षिकोत्सव का समापन मंगलवार 19 जनवरी को होगा। इस मौके पर एसडीएम रोजीव कुमार समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश विशेष अतिथि होंगे।