फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर को नचाएंगे सतिंदर सरताज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में पंजाबी गायक शिवजोत, सतिंदर सरताज और निंजा लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

22 मार्च को पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक निंजा प्रस्तुति देंगे। साथ ही इंडियन आइडल फेम निधि रस्तोगी भी अपनी प्रस्तुति देंगी।
23 मार्च को पहाड़ी गायक विक्की चौहान और अनुज शर्मा और दिव्या श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 24 मार्च को पंजाबी गायक शिवजोत और राजीव थापा अपनी कला के जलवे बिखेरेंगे।
विज्ञापन

25 मार्च को कुलदीप शर्मा और अर्शप्रीत धमाल मचाएंगे। 26 मार्च को ठाकुर दास राठी, प्रभजोत लोगों का मनोरंजन करेंगे।
इसके साथ ही दिव्यांग छात्रों का फैशन शो होगा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 27 मार्च को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज और ममता भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने दी। उन्होंने कहा कि लोगों के मनोरंजन के लिए बेहतर कलाकारों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें