फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 20 हेक्टेयर भूमि पर देसी प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम के तहत वन परिक्षेत्रों में चिह्नित की भूमि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम के तहत नाचन वन मंडल ने नाचन, सराज, थाची और पंडोह वन परिक्षेत्रों में 5-5 हेक्टेयर के भू-खंड चिह्नित किए हैं। प्रथम चरण में कुल 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी सुरेंद्र सिंह कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षतिग्रस्त वन क्षेत्रों का पुनर्स्थापन, हरित आवरण बढ़ाना, जैव विविधता संरक्षण, मृदा एवं जल संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना है। चिह्नित क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप देसी प्रजातियों का पौधरोपण किया जाएगा। पौधों की सुरक्षा, नमी संरक्षण और नियमित निगरानी से इन क्षेत्रों को भविष्य में स्वस्थ एवं सघन वन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कार्बन अवशोषण बढ़ेगा, भूक्षरण पर नियंत्रण और जल स्रोतों का संरक्षण होगा। वन विभाग ने सभी विभागों, संस्थानों, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें