सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के शिव मंदिर में चल रही सप्ताह दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालु भगवान शिव की लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। कथावाचक पंडित जितेंद्र सांख्यान ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य ईश्वर प्राप्ति है, जो सत्संग और संतों के संग से संभव है। गणपति और कार्तिकेय प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि माता-पिता की भक्ति के कारण दोनों पूजनीय बने। उन्होंने संदेश दिया कि माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद जीवन में सर्वोपरि है। कथा के बाद प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के महंत लक्ष्मी नारायण गिरि ने 24 जुलाई के विशाल भंडारे में क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया है।