फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के संदीप ने मंडी के अजय को हरा जीता दंगल

विज्ञापन
करालडी मेले में आयोजित कुश्ती के फाइनल मुकाबले में दांव पेच लगाते पहलवान। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पधर (मंडी)। उरला के करालडी में तीन दिवसीय ग्रामीण मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों को सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देकर आराध्य देव श्री पशाकोट बरठवाण गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

समापन समारोह में निजी अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को मेले की बधाई दी। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए स्वस्थ समाज की संरचना में अपनी सार्थक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला, महिला मंडल खाभल, उरला, बडवाहण और मसवाहण की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुश्ती का आयोजन भी हुआ। इसमें 40 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मुकाबला दिल्ली के संदीप और यूपी के नसीब के बीच हुआ। इसमें संदीप ने नसीब को शिकस्त दी। धरवाल के धनंजय और मंडी के अजय पहलवान के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल में अजय ने जीत दर्ज की।
मंडी के अजय और दिल्ली के संदीप के बीच हुए फाइनल में संदीप ने बाजी मार ली। मेला कमेटी ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत प्रधान ममता मित्तल, उपप्रधान हरीश ठाकुर, मंदिर कमेटी प्रधान पूर्ण चंद, राम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें