फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने संधोल में केवी भवन की रखी आधारशिला

विज्ञापन
संधोल में केवी भवन की आधारशिला रखने का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संधोल में केंद्रीय विद्यालय के भवन की आधारशिला रखी। वहीं धर्मपुर में केंद्रीय विद्यालय की कक्षाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया। उनके साथ सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जनता से पूछा कि कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को अपशब्द कहे, क्या उन्हें माफ किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के लिए बहुत कारगार सिद्ध होगी। उन्होंने खुशी जताई कि हिमाचल में बेटों के मुकाबले बेटियां शिक्षा में आगे निकल रही हैं। मां जब पढ़ती है तो पूरा घर पढ़ता है। कहा कि उनका संधोल के साथ गहरा नाता है। विधायक और जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह की तारीफ की और कहा कि योजनाबद्ध तरीके से संधोल के साथ-साथ धर्मपुर के लिए भी केंद्रीय विद्यालय ले लिया है। संवाद
कांग्रेस नेताओं की खिसकी जमीन : अनुराग
धर्मपुर (मंडी)। संधोल में केंद्रीय विद्यालय भवन की आधारशिला के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष उस नेता को हिटलर बोल रहा है, जिसे हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया शक्तिशाली नेता मानती है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की जमीन खिसक गई है जो प्रधानमंत्री की तुलना हिटलर से करके अपशब्द कह रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।
कहा कि कारगिल लड़ाई में सबसे ज्यादा शहादत हिमाचल प्रदेश के जवानों ने दी। उन्होंने अग्निपथ योजना पर कहा कि सेना की औसत आयु को मोदी ने कम किया है। वह इस दौरान अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले, पत्थर मारने वाले, उपद्रव करने वालों का सेना में कोई स्थान नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें