सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान रविवार को रन फॉर फन (क्रास कंट्री) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8.5 किलोमीटर की दौड़ में जोगिंद्रनगर के सावन कुमार ने लगातार दूसरे साल पहला स्थान हासिल किया है। जबकि बिलासपुर के अनिश ने दूसरा, हटगढ़ के रमेश ने तीसरा, दियारगी के नरेंद्रपाल ने चौथा, जोगिंद्रनगर के लक्की ने पांचवां, मंडी के पवन कुमार ने छठा, नागचला के अमन ने सातवां, टिक्करी के गुलशन कुमार ने आठवां, लुणापानी के प्रवीण ने नौंवा, सुंदरनगर के जमान्जय ने दसवां स्थान हासिल किया।
60 वर्ष से अधिक की उम्र के छात्र निवासी परमाराम चौधरी को क्रास कंट्री में भाग लेने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग की 4.5 किलोमीटर की दौड़ में हमीरपुर की नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। देरडू की नेहा दूसरा, मंजू ने तीसरा, कुल्लू की चिनू ने चौथा स्थान, नेरचौक की पुष्पलता ने पांचवां स्थान, हटगढ़ की तनुजा ने छठा, डीएवी सुंदरनगर की तनू ने सातवां, सुंदरननगर की इशिका ने आठवां और शशि ने नवां और चांदनी और द्रोमती ने दसवां स्थान हासिल किया। युवकों की अंडर-14 दौड़ में चमन लाल ने पहला, कर्ण ठाकुर ने दूसरा, प्रकाश ठाकुर ने तीसरा, देवी चंद ने चौथा, आदित्य ने पांचवां, राहुल ने छठा, संतोष ने सातवां, सौरभ ने आठवां, अभिषेक ने नवां और अजय कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया।
अंडर-14 लड़कियों की दौड़ में तेज कुमारी ने प्रथम स्थान, प्रेरणा ने दूसरा, ज्योति ने तीसरा, कृतिका ने चौथा, पूनम ने पांचवां, रचना के छठा, रिया ने सातवां, आयुषि ने आठवां, प्रगति ने नवां और आकांशी ने दसवां स्थान हासिल किया। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की वैटरन दौड़ में मुंशी ने प्रथम स्थान, अमर सिंह ने दूसरा, विवेक ने तीसरा, ओम प्रकाश ने चौथा, जगदीश ने पांचवां, दीपक ने छठा, नरेश कुमार ने सातवां, जालन ने आठवां, कुलदीप ने नौवां, महेंद्र ने दसवां स्थान हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में कनैड की कृष्णा देवी को भागीदारी के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया। समापन समारोह में सीपीएस ने विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया। सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। वहीं आम जनमानस की भी मेले में भागीदारी बढ़ती है। उन्होंने खेलों के सफल आयोजन के लिए राज्यस्तरीय मेला कमेटी को बधाई भी दी। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला कमेटी के चेयरमैन राजीव कुमार के अलावा प्रतियोगिता के आयोजन में डीएसपी संजीव भाटिया, तहसीलदार वेद प्रकाश, थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी समाजसेवी नितिन शर्मा, आरक्षी किशोरी लाल, मनोज कुमार, नेहा सेनी, प्रकाश राव, महेंद्र सैनी, सुरेश चौधरी, बीएस सेन व नरेश कुमार सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा।