फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवा प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों में होंगे 1300 करोड़ : जगत सिंह नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानी मंत्री ने खगराओ और धन्योट में किया परियोजना का शुभारंभ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर/गोहर (मंडी)। बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगर विकास खंड के तहत खगराओ और गोहर विकास खंड के तहत धन्योट गांवों में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत नए क्लस्टरों में पलम के पौधे रोपित कर किसानों के साथ रूबरू हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के अब तक के कार्यकाल में भीषण प्राकृतिक आपदा के कठिन समय के बावजूद प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

बागवानी मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक फल राज्य के तौर आगे ले जाने के लिए प्रदेश के निचले और मध्यम क्षेत्रों के सात जिलों मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर के 28 विकास खंडों के किसानों के लिए एडीबी की सहायता से 1300 करोड़ रुपये के एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इसमें लगभग 6000 हेक्टेयर भूमि क्लस्टरों के लिए चिहि़नत की गई है तथा इसके माध्यम से जहां किसानों व बागवानों को उच्च गुणवत्ता युक्त अमरूद, संतरा, लीची, अनार, पलम आदि के पौधे मुहैया कराये जा रहे हैं तो वहीं सिंचाई सुविधा के साथ-साथ, जमीन की सोलर युक्त बाड़बंदी इत्यादि अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के साथ ज्यादा से ज्यादा किसानों विशेषकर बेरोजगार नौजवानों से जुड़ने का आह्वान किया है ताकि उन्हें घर द्वार ही रोजगार उपलब्ध हो सके। उन्होंने भाजपा की ओर से कथित तौर पर प्रदेश सरकार को गिराने के प्रयास की घोर निंदा की और कहा कि भाजपा अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो पाएगी। परियोजना निदेशक एचपी शिवा डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि परियोजना के पहले चरण में सार्थक परिणाम सामने आए हैं। कहा कि हर ब्लाॅक में मौसम और जमीन की उपलब्धता के मुताबिक क्लस्टर लगाए जा रहे हैं तथा इसमें पारंपरिक खेती के अलावा किसान फलों का उत्पादन कर आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी नाचन नरेश चौहान, पूर्व प्रधान दिलीप ठाकुर और यशपाल चंदेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें