फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गलू में पहाड़ी से गिरते रहे पत्थर, यातायात बाधित

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के गलू में भूस्खलन से सड़क पर गिरे पत्थर और मलबे को हटाती मशीनरी। स्तोत्र विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर से चार किलोमीटर दूर गलू के समीप वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक पहाड़ी से बार-बार पत्थर और मलबा गिरने से यातायात बाधित रहा। अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुम्मा के छाणंग, हराबाग के नागचला में भी पहाड़ी दरकने की आशंका से एनएचआई विभाग की मशीनरी पेट्रोलिंग करती रही। इधर, लोक निर्माण विभाग मंडल जोगिंद्रनगर की द्रमण कुनकातर सड़क पर चट्टानें गिरने से सड़क अवरुद्ध रही। लाखों की क्षति लोकनिर्माण विभाग को पंहुची है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि मंडी-पठानकोट सड़क पर गलू के समीप सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक पहाड़ी दरकने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हुआ था। मशीनरी ने हाईवे पर गिरे पत्थर व मलबा हटा दिया है। लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि बारिश भूस्खलन से अभी तक 677.74 लाख का नुकसान पहुंचा है। विभाग की मशीनरी बाधित सड़कों को जल्द बहाल करने के लिए तैनात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें