फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर निगम की पहली बैठक में पार्षदों ने उठाए शहर के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर
विज्ञापन

अनिल शर्मा बोले- पार्षद अपनी अलग पहचान बनाएं, रेहड़ी-फड़ी मार्केट होगी विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के नव निर्वाचित पार्षदों की पहली अनौपचारिक बैठक वीरवार को नगर निगम सभागार में आयोजित हुई। शपथ ग्रहण न होने के कारण महापौर पद के लिए चयनित सुमन ठाकुर ने भी सामान्य पार्षद की तरह बैठक में हिस्सा लिया। सदर के विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं और बरसात के दौरान संभावित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से सड़कों, पेयजल, सीवरेज और बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे। उन्होंने बरसात के मौसम में सुरक्षा इंतजामों और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक पार्षद को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए और अपने अधिकारों का प्रभावी उपयोग करते हुए वार्डों के विकास को गति देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर बैठे रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित रेहड़ी-फड़ी मार्केट विकसित की जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी और दुकानदारों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

खलियार वार्ड की पार्षद अलकनंदा हांडा ने अपने वार्ड की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग ने पेयजल और सीवरेज लाइन बिछाने के लिए कई स्थानों पर सड़कें खोदी थीं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं करवाई गई है। इसके अलावा जगह-जगह सीवरेज चैंबर लीक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इस पर संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें