फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोबोटिक कार सामने वस्तु होने पर खुद बदल लेगी रास्ता

विज्ञापन
चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी में मॉडल बनाते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
चंबा। सामने से कोई वस्तु आने या पड़ी होने पर कार खुद अपना रास्ता बदल लेगी। इस तरह का कमाल का मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी के विद्यार्थियों ने कर दिखाया है। स्कूल में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने खुद ही रोबोटिक कार तैयार की है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामने से कोई भी वस्तु होने या आने पर यह खुद रास्ता बदल लेगी। इससे भविष्य हादसों पर अंकुश लग सकेगा। स्कूली विद्यार्थियों की ओर से इस मॉडल को तैयार करने का मकसद हादसों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्कूली विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई रोबोटिक कार अल्ट्रासोनिक सेंसर से चलती है। इससे यह कार भांप लेती है कि आगे कोई वस्तु या कोई गाड़ी आ रही है। इस सेंसर के जरिये यह खुद अपना रास्ता बदल लेगी। इस मॉडल को तैयार करने में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी सुजल ठाकुर, दीपक कुमार, मानवी, लूमा और दीप्ति ने सहयोग किया है। इस मॉडल को तैयार करने में गाइड टीचर की भूमिका अध्यापक जीवन सिंह ने निभाई है। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए यह मॉडल तैयार किया गया है। जीवन सिंह ने बताया कि अन्य मॉडल भी तैयार किए जा रहे हैं। इसे अटल टिंकरिंग लैब में रखा जाएगा। बच्चों में वैज्ञानिक दिलचस्पी को बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें