फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों, संस्थानों और बाजारों में निबंध, पोस्टर और मॉक ड्रिल से बढ़ाई जाएगी जागरूकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी फायर ब्रिगेड की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 14 से 20 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
गृह रक्षा छठी वाहिनी के आदेश पुनीत रघु ने शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण विस्फोट में जान गंवाने वाले अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में दी गई। अभियान के तहत वर्ष 2026 की थीम ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूक समाज’ आग की रोकथाम के लिए मिलकर प्रयास निर्धारित की गई है। इस थीम के अनुरूप स्कूलों, अस्पतालों और अन्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर सुरक्षा अधिकारी मुनीष ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए निबंध और पोस्टर लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। औद्योगिक क्षेत्रों एवं बाजारों में मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा फायर सेफ्टी से जुड़े विभिन्न सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया जाएगा और आम लोगों को आपात स्थिति में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें